EPFO: FY24 में EPFO से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या घटी, 4% गिरकर रही 1.09 करोड़

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या में FY24 में 4% गिरावट देखने को मिली है यह संख्या पिछले वर्ष जुड़ने वाले 1,14,98,453 नए सदस्यों की संख्या से गिरकर 1.09 करोड़ रह गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं EPFO से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या में गिरावट की पूरी जानकारी।

rohit

Written by Rohit Kumar

Published on

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत हर साल लाखों नए सदस्य जुड़ते हैं, इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि के तहत निर्धारित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन करके लोगों को पेंशन एवं बीमा संबंधी लाभ प्रदान करना है। हालांकि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष (2023-24) में EPFO के नए सदस्यों की कुल संख्या चार प्रतिशत घटकर 1.09 करोड़ रही है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वहीं EPFO की पेरोल रिपोर्टिंग, एक रोजगार परी प्रेक्ष्य-जनवरी से अप्रैल, 2024 की रिपोर्ट की माने तो EPFO ने वर्ष 2022-23 में कुल 1,14,98,453 सदस्य जोड़े थे। ऐसे में वित्त वर्ष 2023-24 में आई 4% की गिरावट का क्या कारण रहा, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कोविड में लॉकडाउन से हुआ रोजगार प्रभावित

बता दें देश में वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से कई लोगों के रोजगार प्रभावित हुए थे, जिसके चलते EPFO से जुड़ने वाले नए सदस्यों की कुल संख्या में 2020-21 में गिरावट के चलते 85,48,898 रह गई थी। वहीं इससे पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में EPFO में 1,10,40,683 नए सदस्य जुड़े थे, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में नए सदस्यों की संख्या 1,08,65,063 रही थी। इन आंकड़ों में 2023-24 तक पिछले पांच वर्षों में, EPFO द्वारा जोड़े गए कुल नए सदस्य वर्ष 2018-19 के पूर्व कोविड स्तर जहां कुल सदस्यों की संख्या 1,39,44,349 तक नहीं पहुंच पाए थे।

FY24 में EPFO के नए सदस्यों की संख्या घटी

सरकार ने औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन से संबंधित आंकड़े 2017 के बाद की अवधि को कवर करते हुए जारी कर रहा है, इसमें तीन प्रमुख योजनाओं कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी राज्य बीमा (ESIC) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) से जुड़ने वाले सदस्यों की जानकारी ली जाती है। इस रिपोर्ट से पता चलता है की वर्ष 2022-23 में ESIC के सदस्यों की सकल वृद्धि 1,67,73,023 से घटकर अगले वर्ष 1,67,60,672 रह गई थी।

हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, NPS के तहत नए सदस्यों की संख्या 2022-23 के 8,24,735 से बढ़कर 9,37,020 हो गई थी। वहीं FY24 में EPFO से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या 4% गिरकर 1.09 करोड़ रह गई थी।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें