EPFO – कर्मचारी भविष्य निधि

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्या है, संरचना और सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी यहाँ से पाएं।

epfo provident fund कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्या है, संरचना और सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी यहाँ से पाएं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्या है

नौकरी करने वाले कर्मचारियों के भविष्य को अच्छा बनाने के लिए EPF प्रदान किया जाता है, जिसे केंद्र सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के Employee Provident Fund Organization (EPFO) द्वारा प्रदान किया जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

EPFO क्या है?

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है, यह नौकरी करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए बचत करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए ही यह देश का एक मुख्य सामाजिक सुरक्षा संगठन है। Employee Provident Fund Organization (EPFO) की स्थापना 4 मार्च 1952 को दिल्ली में हुई थी।

इसके द्वारा ही कर्मचारियों के लिए EPF योजना का संचालन किया जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम 1951 के अंतर्गत इसे बनाया गया है। वर्तमान में यह योजना कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान (EPF एवं MP) अधिनियम के अंतर्गत है। इस योजना द्वारा कर्मचारी को बीमा एवं रिटायरमेंट पेंशन जैसी योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाते हैं।

EPFO की संरचना Structure

श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत EPFO है। EPFO से संबंधित अधिनियमों एवं योजनाओं को त्रिपक्षीय बोर्ड Central Board of Trustees (केन्द्रीय न्यासी बोर्ड) द्वारा प्रशासित किया जाता है। इस बोर्ड में सरकारी अधिकारी (केंद्र एवं राज्य), नियोक्ता/कंपनी एवं कर्मचारी सम्मिलित होते हैं। इस बोर्ड की बैठक होने पर इसकी अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ही की जाती है। Central Board of Trustees (EPF) द्वारा निम्न तीन योजनाओं का संचालन किया जाता है:

  • कर्मचारी भविष्य निधि 1952 (EPF)
  • Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme 1976 (EDLI)
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS 95)

EPFO के उद्देश्य

EPFO द्वारा नागरिकों को EPF से संबंधित सेवाओं को प्राप्त करने के लिए UAN (Universal Account Number) प्रदान किया जाता है। EPFO के उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • EPFO द्वारा देश के सभी कर्मचारियों के EPF अकाउंट की प्रबंधित किया जाता है।
  • EPFO, कर्मचारियों को EPF से संबंधित अनेक सेवाओं को आसानी से ऑनलाइन प्रदान करता है।
  • नौकरी करने वाले कर्मचारियों को सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें भविष्य निधि प्रदान करना।
  • यह EPF संबंधित बनाए गए सभी नियमों का पालन करने के लिए कर्मचारी को सुरक्षा प्रदान करता है।

EPFO के कार्य

EPFO के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:

  • EPFO कर्मचारियों के व्यक्तिगत EPF अकाउंट का रखरखाव करता है।
  • EPFO निवेश करने के लिए प्रेरित करता है।
  • यह किए गए claims का Settlement करने का कार्य करता है।
  • इसका मुख्य कार्य नौकरी करने वाले कर्मचारियों को PF से संबंधित सेवाएं प्रदान करना है।
  • यह EPF account से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट करने का कार्य करता है।

EPFO की सेवाएँ

EPFO Services इस प्रकार हैं:

  • UAN (Universal Account Number)– यह 12 विशिष्ट अंकों का एक महत्वपूर्ण नंबर EPFO द्वारा वर्ष 2014 में प्रदान करना शुरू किया गया। यह कर्मचारियों के EPF अकाउंट से लिंक होता है।
  • ऑनलाइन सेवाएँ– UAN की सहायता से कर्मचारी EPFO की ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। जैसे ऑनलाइन EPF Transfer.
  • MEMBER e-SEWA– कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए EPFO द्वारा ऑनलाइन पोर्टल Member e-SEWA को लांच किया गया है।
  • EPFO कर्मचारियों को नौकरी बदलने पर भी उनके EPF को ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। यह कर्मचारी की भविष्य निधि (EPF) account को सुरक्षा प्रदान करता है।
  • पेंशन योजना– कर्मचारी को रिटायर्ड होने पर EPFO द्वारा पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके लिए कर्मचारी को इसकी पात्रताएं पूरी करनी होती है।
  • बीमा योजना– यदि किसी कर्मचारी के साथ किसी प्रकार की दुर्घटनाएँ होती हैं, एवं कर्मचारी द्वारा EDLI की होती है तो ऐसी स्थिति में उसे यह बीमा प्रदान किया जाता है।

EPF Account क्या है?

किसी भी कर्मचारी को नौकरी करने के लिए EPF प्रदान किया जाता है, EPF कर्मचारी के वेतन में कुछ भाग एवं कुछ भाग कार्य करने वाले विभाग/कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है। इस EPF से संबंधित राशि के विवरण की जानकारी के लिए ही EPF अकाउंट प्रदान किया जाता है।

EPF के लिए पंजीकरण करने के बाद कर्मचारी को इसी अकाउंट में EPF प्रदान किया जाता है। EPF account से संबंधित जानकारी देखने के लिए कर्मचारी UAN नंबर का प्रयोग कर सकते हैं।

EPF हेतु पात्रताएं

EPF प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होता है:

  • कम से कम 20 से अधिक कर्मचारियों वाले संगठन में कार्य करना होता है।
  • कर्मचारी का मासिक मूल वेतन कम से कम 15,000 या उस से अधिक होना चाहिए।
  • कर्मचारी की उम्र 18 वर्ष से 54 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एवं वह सरकार द्वारा निर्धारित रोजगार संबंधित पात्रताओं को पूर्ण करने वाला होना चाहिए।

EPF Form

EPF से संबंधित फॉर्म इस प्रकार है:

फॉर्म नंबर फॉर्म का प्रयोग फॉर्म का कार्य
फॉर्म 2 कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एवं कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में नामांकन (Nomination) एवं घोषणा के लिए
फॉर्म 5 EPF एवं EPS में पंजीकरण (Registration) के लिए
फॉर्म 10 CEPSWithdrawal का लाभ प्राप्त करने के लिए
फॉर्म 10 DEPSमासिक पेंशन के लिए
फॉर्म 11EPFEPF को ट्रांसफर करने के लिए
फॉर्म 14 EPFLIC पॉलिसी खरीदने के लिए
फॉर्म 15 GEPFब्याज पर टैक्स से बचने के लिए
फॉर्म 19 EPFकर्मचारियों के EPF-Settlement के लिए
फॉर्म 20 EPFकर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में EPF-Settlement के लिए
फॉर्म 31 EPFEPF Withdrawal करने के लिए

EPF के लाभ

Employees’ Provident Fund द्वारा कर्मचारी को प्राप्त होने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

  • EPF किसी भी कर्मचारी के भविष्य के लिए बचत करने वाली योजना है।
  • यदि कर्मचारी पर या उसके परिवार पर किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो जाती है तो ऐसे में नागरिक EPF प्राप्त कर सकता है।
  • यदि कर्मचारी किसी कारण से बेरोजगार हो जाता है तो वह EPF का प्रयोग कर सकता है।
  • कर्मचारी के रिटायर्ड होने पर वह पूरे EPF को प्राप्त कर सकता है।
  • EPF कर्मचारी के मासिक वेतन में से प्रदान किया जाता है। ऐसा होने पर कर्मचारी पर किसी प्रकार का अतिरिक्त लोड नहीं पड़ता है।

EPF Latest Updates

  • आपके वेतन में से 12% इस निधि मे प्रदान होता है, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में EPS के लिए ब्याज दर 8.15% कर दी गई है। 3.67% भाग EPF में रहता है।
  • कोई भी कर्मचारी जो EPF में निवेश करता हो वह EPFO की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।

EPFO Portal

EPF से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए EPFO द्वारा Member Interface को जारी किया गया है। जिसमें कर्मचारी निम्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं:

  • Activate UAN
  • Know Your UAN
  • Track Application Status for pesion
  • download/print passbook
  • download/print UAN Card
  • Update KYC Information

EPFO Sign IN

EPFO पोर्टल पर कर्मचारी Sign IN के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया कर्मचारी द्वारा की जाती है। EPFO पर साइन इन करने से पहले नागरिक को अपना UAN नंबर Activate करना होता है। उसके बाद ही साइन इन किया जा सकता है:

  • सबसे पहले कर्मचारी EPFO Member Interface की आधिकारिक वेबसाइट में जाता है।
  • Member e-SEWA में UAN एवं अपने Password की सहायता से Sign IN करना होता है। UAN साइन इन करें
  • उसके बाद कर्मचारी निम्न सेवाओं का नाम प्राप्त कर सकता है:
    • Update KYC
    • Download UAN Card
    • Download Passbook
    • Member ID देख सकते हैं।
    • EPF Transfer status

EPFO पर शिकायत दर्ज करें

कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए EPFO द्वारा शिकायत दर्ज करने के लिए विशेष पोर्टल की शुरुआत की गई है। कर्मचारी को किसी प्रकार की असुविधा होने पर वह इस पोर्टल के माध्यम से नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं:

  • शिकायत दर्ज करने के लिए EPFiGMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पोर्टल के होम पेज पर Register Grievance पर क्लिक करें।
  • अब आप जिस श्रेणी के कर्मचारी हैं उसका चयन करें एवं मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें। एवं Submit पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप शिकायत से संबंधित जानकारी दर्ज करें। एवं अपनी शिकायत को Register करें।

इस प्रकार आप शिकायत को दर्ज कर सकते हैं, इसी पोर्टल की सहायता से आप शिकायत की स्थिति भी देख (View Status) देख हैं।

EPFO KYC

  • सबसे पहले EPFO के Member Interface की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब पोर्टल पर UAN नंबर एवं Password की सहायता से Sign IN करें।
  • Sign IN करने के बाद Manage KYC पर क्लिक करें।
  • अब आप जिस दस्तावेज को अपडेट करना चाहते हैं उसका चयन करें।
  • दस्तावेज के अनुसार कर्मचारी का नाम एवं दस्तावेज संख्या दर्ज करें। दस्तावेज की वैलीडिटी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • EPFO द्वारा Approval प्राप्त होने के बाद आपका दस्तावेज अपडेट हो जाएगा।

EPFO से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं को कर्मचारी UMANG मोबाइल ऐप के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें UMANG पोर्टल लॉगिन करना होता है।

EPFO से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

EPF पर कितना ब्याज सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है?

EPF पर सरकार द्वारा 8.15% का ब्याज निर्धारित किया गया है।

UAN नंबर कैसे प्राप्त होता है?

जब कोई कर्मचारी नई नौकरी शुरू करता है जिसमें EPF का प्रावधान होता है, ऐसे में कर्मचारी को कंपनी/विभाग द्वारा UAN प्रदान किया जाता है।

यदि कोई कर्मचारी नौकरी बदल देता है तो क्या इस स्थिति में उसे नया UAN प्रदान किया जाता है?

नौकरी बदलने की स्थिति में भी UAN नंबर नहीं बदलता है हैं, इसी लिए इसे पोर्टेबल कहा जाता है।

EPF से संबंधित शिकायत दर्ज करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

EPF से संबंधित शिकायत दर्ज करने की आधिकारिक वेबसाइट epfigms.gov.in है।

EPFO Latest News

वेतनभोगी और शेयर बाजार में पैसें लगाने वालों को भरना होगा ये ITR फॉर्म

ITR Filing: अगर आप वेतनभोगी हैं और शेयर बाजार में पैसें लगाते हैं, तो जाने कौन सा ITR फॉर्म भरना होगा?

यदि आप सैलरीड हैं और शेयर बाजार से भी कमाई करते हैं, तो ITR-1 आपके लिए उपयुक्त नहीं है। आपको ITR-2 या ITR-3 दाखिल करना चाहिए। ITR-2 उन लोगों के लिए है जिनकी आय कैपिटल गेन और सैलरीड इनकम है, जबकि ITR-3 बिजनेस इनकम वाले लोगों के लिए है।

PF KYC करना है? अब घर बैठे मिनटों में होगा पूरा – EPF अपडेट करने का सबसे आसान तरीका जानिए

PF KYC करना है? अब घर बैठे मिनटों में होगा पूरा – EPF अपडेट करने का सबसे आसान तरीका जानिए

ईपीएफ फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन EPF KYC कर सकते हैं। सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

आ गई बडी अपडेट, 18 महीने का एरियर कब मिलेगा, Arrear का टेबल जारी, खाते में आएंगे इतने पैसे

आ गई बडी अपडेट, 18 महीने का एरियर कब मिलेगा, Arrear का टेबल जारी, खाते में आएंगे इतने पैसे

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के DA/DR में 4% की बढ़ोतरी की है, लेकिन 18 महीने के एरियर को लेकर सवाल बने हुए हैं। कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

बस 5 मिनट में PF का पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करें – जानिए सबसे आसान तरीका

बस 5 मिनट में PF का पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करें – जानिए सबसे आसान तरीका

EPF अकाउंट से पैसा निकालना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है! अगर आप भी सोच रहे हैं कि PF Online Transfer कैसे करें, तो यह गाइड आपके लिए है। बिना ऑफिस जाए, सिर्फ मोबाइल से करें पूरा प्रोसेस! जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, ज़रूरी डॉक्युमेंट्स और सबसे आम गलतियाँ जो आपको बचानी चाहिए।

EPFO Update: PF ट्रांसफर अब पहले से आसान, फॉर्म-13 में हुआ बड़ा बदलाव

EPFO Update: PF ट्रांसफर अब पहले से आसान, फॉर्म-13 में हुआ बड़ा बदलाव

EPFO ने फॉर्म-13 में किए गए सुधारों के साथ PF ट्रांसफर प्रक्रिया को तेज और आसान बना दिया है। अब कर्मचारी बिना किसी परेशानी के जल्दी से अपने PF खाते को ट्रांसफर कर सकते हैं। यह बदलाव हर साल लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आएगा।

Pension Rejected: अब नहीं रुकेगी पेंशन – बस तुरंत करें ये एक काम

Pension Rejected: अब नहीं रुकेगी पेंशन – बस तुरंत करें ये एक काम

पेंशन बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है। पेंशन रुकने के कारण सत्यापन, दस्तावेज़ी त्रुटि, आधार लिंक न होना हो सकते हैं। सही जानकारी अपडेट कर, सत्यापन कराकर पेंशन फिर से शुरू की जा सकती है।

EPF योजना के तहत वित्त वर्ष 2024 में 1.09 करोड़ नए ग्राहक हुए शामिल, जाने डिटेल

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत वित्त वर्ष 2024 में 1.09 करोड़ नए ग्राहक हुए शामिल, जाने डिटेल

वित्त वर्ष 2023-24 में कर्मचारी भविष्य निधि योजना (ईपीएफ) के तहत 1.09 करोड़ नए ग्राहक जुड़े। इसके अलावा, कर्मचारी राज्य बीमा योजना में 1.67 करोड़ नए पंजीकरण और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 9.73 लाख नए योगदानकर्ता शामिल हुए, जो औपचारिक रोजगार की प्रगति दर्शाते हैं।

UAN Password भूल गए? सिर्फ 2 मिनट में जानें अपना UAN Number और नया पासवर्ड!

UAN Password भूल गए? सिर्फ 2 मिनट में जानें अपना UAN Number और नया पासवर्ड!

अगर आप भी अपने UAN नंबर या पासवर्ड को भूल चुके हैं और EPFO पोर्टल लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए! हम बता रहे हैं एकदम आसान तरीका जिससे आप बिना आधार OTP के भी अपना UAN नंबर और पासवर्ड दोबारा हासिल कर सकते हैं।

प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी! सरकार 3 गुना बढ़ा सकती है पेंशन, जानिए कब और कैसे

प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी! सरकार 3 गुना बढ़ा सकती है पेंशन, जानिए कब और कैसे

क्या आप भी प्राइवेट नौकरी करते हैं? जानिए सरकार कैसे आपके पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 करने जा रही है और इसका आपको क्या फायदा होगा।

PPO नंबर गुम हो गया? सरकार ने जारी किया आसान तरीका – अब मिनटों में करें डाउनलोड

PPO नंबर गुम हो गया? सरकार ने जारी किया आसान तरीका – अब मिनटों में करें डाउनलोड

अगर आपका PPO नंबर गुम हो गया है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से EPFO वेबसाइट, UMANG ऐप या DigiLocker के जरिए इसे मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। यह नंबर पेंशन से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए अनिवार्य होता है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

EPS Pension Hike: प्राइवेट कर्मचारियों को मिल सकती है ₹3,000 की न्यूनतम पेंशन!

EPS Pension Hike: प्राइवेट कर्मचारियों को मिल सकती है ₹3,000 की न्यूनतम पेंशन!

अगर आप प्राइवेट कर्मचारी हैं तो इस बदलाव से आपको मिल सकती है ₹8,500 तक की पेंशन। जानें कैसे यह कदम आपके वित्तीय भविष्य को बदल सकता है!

Ex-Servicemen के लिए बड़ी खुशखबरी! जानिए कैसे उठा सकते हैं पीएम आवास योजना का पूरा फायदा

Ex-Servicemen के लिए बड़ी खुशखबरी! जानिए कैसे उठा सकते हैं पीएम आवास योजना का पूरा फायदा

प्रधानमंत्री आवास योजना-PMAY के तहत पूर्व सैनिकों को विशेष लाभ जैसे कि वित्तीय सहायता, ब्याज सब्सिडी और फ्लैट छूट मिलती है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उन्हें घर बनाने या खरीदने में सहायता दी जाती है। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया सरल है, जिससे वे आसानी से योजना का लाभ उठा सकते हैं और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

NPS: सरकार की इस स्कीम से रिटायरमेंट के बाद 5 करोड़ रुपये और 1 लाख रुपये पेंशन का मिलेगा लाभ, जाने डेटिल

NPS: सरकार की ये स्कीम बनेगी बुढ़ापे की लाठी, रिटायरमेंट के बाद 5 करोड़ रुपये और 1 लाख रुपये पेंशन का मिलेगा लाभ

NPS (राष्ट्रीय पेंशन योजना) मिडिल क्लास के लिए एक लोकप्रिय सेवानिवृत्ति योजना है, जिसमें 60 की उम्र के बाद 5 करोड़ रुपये की राशि और 1 लाख रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिल सकता है। इसमें इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।

Gallantry Medal से बंपर पेंशन बोनस! सेना के हीरो को मिलते हैं इतने हज़ार रुपये एक्स्ट्रा

Gallantry Medal से बंपर पेंशन बोनस! सेना के हीरो को मिलते हैं इतने हज़ार रुपये एक्स्ट्रा

गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं को भारत सरकार और राज्य सरकारों की ओर से पेंशन में अतिरिक्त लाभ मिलते हैं। पुरस्कार की श्रेणी के अनुसार मासिक भत्ते दिए जाते हैं और OROP योजना के तहत पेंशन में भी बढ़ोतरी की जाती है। साथ ही, कई राज्य सरकारें नकद पुरस्कार, पेंशन, और अन्य लाभ प्रदान करती हैं, जिससे विजेताओं को सम्मान के साथ आर्थिक स्थिरता भी मिलती है।

0 thoughts on “EPFO Provident Fund – EPS 95 Pension”

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें