EPFO – कर्मचारी भविष्य निधि
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) क्या है, संरचना और सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी यहाँ से पाएं।

नौकरी करने वाले कर्मचारियों के भविष्य को अच्छा बनाने के लिए EPF प्रदान किया जाता है, जिसे केंद्र सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के Employee Provident Fund Organization (EPFO) द्वारा प्रदान किया जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
EPFO क्या है?
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है, यह नौकरी करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए बचत करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए ही यह देश का एक मुख्य सामाजिक सुरक्षा संगठन है। Employee Provident Fund Organization (EPFO) की स्थापना 4 मार्च 1952 को दिल्ली में हुई थी।
इसके द्वारा ही कर्मचारियों के लिए EPF योजना का संचालन किया जाता है। कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम 1951 के अंतर्गत इसे बनाया गया है। वर्तमान में यह योजना कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान (EPF एवं MP) अधिनियम के अंतर्गत है। इस योजना द्वारा कर्मचारी को बीमा एवं रिटायरमेंट पेंशन जैसी योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाते हैं।
EPFO की संरचना Structure
श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत EPFO है। EPFO से संबंधित अधिनियमों एवं योजनाओं को त्रिपक्षीय बोर्ड Central Board of Trustees (केन्द्रीय न्यासी बोर्ड) द्वारा प्रशासित किया जाता है। इस बोर्ड में सरकारी अधिकारी (केंद्र एवं राज्य), नियोक्ता/कंपनी एवं कर्मचारी सम्मिलित होते हैं। इस बोर्ड की बैठक होने पर इसकी अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ही की जाती है। Central Board of Trustees (EPF) द्वारा निम्न तीन योजनाओं का संचालन किया जाता है:
- कर्मचारी भविष्य निधि 1952 (EPF)
- Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme 1976 (EDLI)
- कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (EPS 95)
EPFO के उद्देश्य
EPFO द्वारा नागरिकों को EPF से संबंधित सेवाओं को प्राप्त करने के लिए UAN (Universal Account Number) प्रदान किया जाता है। EPFO के उद्देश्य इस प्रकार हैं:
- EPFO द्वारा देश के सभी कर्मचारियों के EPF अकाउंट की प्रबंधित किया जाता है।
- EPFO, कर्मचारियों को EPF से संबंधित अनेक सेवाओं को आसानी से ऑनलाइन प्रदान करता है।
- नौकरी करने वाले कर्मचारियों को सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें भविष्य निधि प्रदान करना।
- यह EPF संबंधित बनाए गए सभी नियमों का पालन करने के लिए कर्मचारी को सुरक्षा प्रदान करता है।
EPFO के कार्य
EPFO के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं:
- EPFO कर्मचारियों के व्यक्तिगत EPF अकाउंट का रखरखाव करता है।
- EPFO निवेश करने के लिए प्रेरित करता है।
- यह किए गए claims का Settlement करने का कार्य करता है।
- इसका मुख्य कार्य नौकरी करने वाले कर्मचारियों को PF से संबंधित सेवाएं प्रदान करना है।
- यह EPF account से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट करने का कार्य करता है।
EPFO की सेवाएँ
EPFO Services इस प्रकार हैं:
- UAN (Universal Account Number)– यह 12 विशिष्ट अंकों का एक महत्वपूर्ण नंबर EPFO द्वारा वर्ष 2014 में प्रदान करना शुरू किया गया। यह कर्मचारियों के EPF अकाउंट से लिंक होता है।
- ऑनलाइन सेवाएँ– UAN की सहायता से कर्मचारी EPFO की ऑनलाइन उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। जैसे ऑनलाइन EPF Transfer.
- MEMBER e-SEWA– कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए EPFO द्वारा ऑनलाइन पोर्टल Member e-SEWA को लांच किया गया है।
- EPFO कर्मचारियों को नौकरी बदलने पर भी उनके EPF को ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। यह कर्मचारी की भविष्य निधि (EPF) account को सुरक्षा प्रदान करता है।
- पेंशन योजना– कर्मचारी को रिटायर्ड होने पर EPFO द्वारा पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके लिए कर्मचारी को इसकी पात्रताएं पूरी करनी होती है।
- बीमा योजना– यदि किसी कर्मचारी के साथ किसी प्रकार की दुर्घटनाएँ होती हैं, एवं कर्मचारी द्वारा EDLI की होती है तो ऐसी स्थिति में उसे यह बीमा प्रदान किया जाता है।
EPF Account क्या है?
किसी भी कर्मचारी को नौकरी करने के लिए EPF प्रदान किया जाता है, EPF कर्मचारी के वेतन में कुछ भाग एवं कुछ भाग कार्य करने वाले विभाग/कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है। इस EPF से संबंधित राशि के विवरण की जानकारी के लिए ही EPF अकाउंट प्रदान किया जाता है।
EPF के लिए पंजीकरण करने के बाद कर्मचारी को इसी अकाउंट में EPF प्रदान किया जाता है। EPF account से संबंधित जानकारी देखने के लिए कर्मचारी UAN नंबर का प्रयोग कर सकते हैं।
EPF हेतु पात्रताएं
EPF प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को निम्न पात्रताओं को पूरा करना होता है:
- कम से कम 20 से अधिक कर्मचारियों वाले संगठन में कार्य करना होता है।
- कर्मचारी का मासिक मूल वेतन कम से कम 15,000 या उस से अधिक होना चाहिए।
- कर्मचारी की उम्र 18 वर्ष से 54 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एवं वह सरकार द्वारा निर्धारित रोजगार संबंधित पात्रताओं को पूर्ण करने वाला होना चाहिए।
EPF Form
EPF से संबंधित फॉर्म इस प्रकार है:
फॉर्म नंबर | फॉर्म का प्रयोग | फॉर्म का कार्य |
फॉर्म 2 | कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) एवं कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में | नामांकन (Nomination) एवं घोषणा के लिए |
फॉर्म 5 | EPF एवं EPS में | पंजीकरण (Registration) के लिए |
फॉर्म 10 C | EPS | Withdrawal का लाभ प्राप्त करने के लिए |
फॉर्म 10 D | EPS | मासिक पेंशन के लिए |
फॉर्म 11 | EPF | EPF को ट्रांसफर करने के लिए |
फॉर्म 14 | EPF | LIC पॉलिसी खरीदने के लिए |
फॉर्म 15 G | EPF | ब्याज पर टैक्स से बचने के लिए |
फॉर्म 19 | EPF | कर्मचारियों के EPF-Settlement के लिए |
फॉर्म 20 | EPF | कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में EPF-Settlement के लिए |
फॉर्म 31 | EPF | EPF Withdrawal करने के लिए |
EPF के लाभ
Employees’ Provident Fund द्वारा कर्मचारी को प्राप्त होने वाले लाभ इस प्रकार हैं:
- EPF किसी भी कर्मचारी के भविष्य के लिए बचत करने वाली योजना है।
- यदि कर्मचारी पर या उसके परिवार पर किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति उत्पन्न हो जाती है तो ऐसे में नागरिक EPF प्राप्त कर सकता है।
- यदि कर्मचारी किसी कारण से बेरोजगार हो जाता है तो वह EPF का प्रयोग कर सकता है।
- कर्मचारी के रिटायर्ड होने पर वह पूरे EPF को प्राप्त कर सकता है।
- EPF कर्मचारी के मासिक वेतन में से प्रदान किया जाता है। ऐसा होने पर कर्मचारी पर किसी प्रकार का अतिरिक्त लोड नहीं पड़ता है।
EPF Latest Updates
- आपके वेतन में से 12% इस निधि मे प्रदान होता है, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में EPS के लिए ब्याज दर 8.15% कर दी गई है। 3.67% भाग EPF में रहता है।
- कोई भी कर्मचारी जो EPF में निवेश करता हो वह EPFO की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।
EPFO Portal
EPF से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए EPFO द्वारा Member Interface को जारी किया गया है। जिसमें कर्मचारी निम्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं:
- Activate UAN
- Know Your UAN
- Track Application Status for pesion
- download/print passbook
- download/print UAN Card
- Update KYC Information
EPFO Sign IN
EPFO पोर्टल पर कर्मचारी Sign IN के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया कर्मचारी द्वारा की जाती है। EPFO पर साइन इन करने से पहले नागरिक को अपना UAN नंबर Activate करना होता है। उसके बाद ही साइन इन किया जा सकता है:
- सबसे पहले कर्मचारी EPFO Member Interface की आधिकारिक वेबसाइट में जाता है।
- Member e-SEWA में UAN एवं अपने Password की सहायता से Sign IN करना होता है।
- उसके बाद कर्मचारी निम्न सेवाओं का नाम प्राप्त कर सकता है:
- Update KYC
- Download UAN Card
- Download Passbook
- Member ID देख सकते हैं।
- EPF Transfer status
EPFO पर शिकायत दर्ज करें
कर्मचारियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए EPFO द्वारा शिकायत दर्ज करने के लिए विशेष पोर्टल की शुरुआत की गई है। कर्मचारी को किसी प्रकार की असुविधा होने पर वह इस पोर्टल के माध्यम से नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- शिकायत दर्ज करने के लिए EPFiGMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पोर्टल के होम पेज पर Register Grievance पर क्लिक करें।
- अब आप जिस श्रेणी के कर्मचारी हैं उसका चयन करें एवं मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें। एवं Submit पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप शिकायत से संबंधित जानकारी दर्ज करें। एवं अपनी शिकायत को Register करें।
इस प्रकार आप शिकायत को दर्ज कर सकते हैं, इसी पोर्टल की सहायता से आप शिकायत की स्थिति भी देख (View Status) देख हैं।
EPFO KYC
- सबसे पहले EPFO के Member Interface की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब पोर्टल पर UAN नंबर एवं Password की सहायता से Sign IN करें।
- Sign IN करने के बाद Manage KYC पर क्लिक करें।
- अब आप जिस दस्तावेज को अपडेट करना चाहते हैं उसका चयन करें।
- दस्तावेज के अनुसार कर्मचारी का नाम एवं दस्तावेज संख्या दर्ज करें। दस्तावेज की वैलीडिटी दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
- EPFO द्वारा Approval प्राप्त होने के बाद आपका दस्तावेज अपडेट हो जाएगा।
EPFO से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं को कर्मचारी UMANG मोबाइल ऐप के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें UMANG पोर्टल लॉगिन करना होता है।
EPFO से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
EPF पर कितना ब्याज सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है?
EPF पर सरकार द्वारा 8.15% का ब्याज निर्धारित किया गया है।
UAN नंबर कैसे प्राप्त होता है?
जब कोई कर्मचारी नई नौकरी शुरू करता है जिसमें EPF का प्रावधान होता है, ऐसे में कर्मचारी को कंपनी/विभाग द्वारा UAN प्रदान किया जाता है।
यदि कोई कर्मचारी नौकरी बदल देता है तो क्या इस स्थिति में उसे नया UAN प्रदान किया जाता है?
नौकरी बदलने की स्थिति में भी UAN नंबर नहीं बदलता है हैं, इसी लिए इसे पोर्टेबल कहा जाता है।
EPF से संबंधित शिकायत दर्ज करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
EPF से संबंधित शिकायत दर्ज करने की आधिकारिक वेबसाइट epfigms.gov.in है।
EPFO Latest News

पेंशन फंड में नियोक्ताओं-कर्मचारियों के वेतन का कम से कम 10% हो योगदान, पेंशनर्स ने की न्यूनतम पेंशन योजना में सुधार की मांग
ईपीएफओ के तहत न्यूनतम पेंशन योजना की कमियों के कारण पेंशनभोगियों ने सुधार की मांग की है। सरकार से नियोक्ता योगदान बढ़ाने और न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए गए हैं।

NPS Calculator: रिटायरमेंट पर हर महीने 1 लाख रूपये पेंशन पाने के लिए NPS में कितना करें निवेश, जाने डिटेल
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में विस्तार से फीचर्स और लाभ जोड़े गए हैं, जिससे यह रिटायरमेंट सेविंग स्कीम अधिक लोकप्रिय हो रही है। NPS मार्केट-लिंक्ड, परिभाषित योगदान स्कीम है, जो सभी भारतीयों के लिए खुली है।

इतने लोगों के बुढ़ापे का सहारा है PF, क्या आपको भी मिलते हैं ये फायदे?
कर्मचारी भविष्य निधि (PF) केवल एक बचत योजना नहीं है, बल्कि यह आपके बुढ़ापे का मजबूत सहारा बन सकती है। जानिए इसके लाभ, और सुनिश्चित करें कि आप इसका सही तरीके से फायदा उठा रहे हैं।

EPS: क्या आपको अपने उच्च EPS पेंशन आवेदन में हो रही है समस्या? तो अपनाएं ये जरूरी उपाय, आसानी से हो जाएगा काम
उच्च EPS पेंशन आवेदन में समस्याएं आम हैं। सही दस्तावेज़ीकरण, EPFO से संपर्क, ऑनलाइन ट्रैकिंग, ग्रीवांस रजिस्ट्रेशन, और नियोक्ता के साथ समन्वय जैसे उपायों से इन समस्याओं का समाधान संभव है।

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: राजनाथ सिंह समेत भाजपा और सपा सांसदों को पेंशनभोगियों ने सौंपा ₹7500 पेंशन की मांग पत्र
EPS-95 पेंशनर्स ने केंद्रीय नेताओं को ₹7500 मासिक पेंशन की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। मौजूदा पेंशन राशि को नाकाफी बताते हुए उन्होंने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यह मुद्दा संसद में भी उठाए जाने की संभावना है।

खत्म होगा लंबा इंतजार? पेंशनभोगियों ने की ₹9000 मिनिमम पेंशन की डिमांड, सरकार का क्या है स्टैंड?
EPS-95 के पेंशनभोगी ₹9000 की न्यूनतम पेंशन और DA जैसे लाभों की मांग कर रहे हैं। सरकार इसे लेकर गंभीर दिखाई दे रही है और EPFO जल्द इस पर फैसला ले सकता है। ये कदम पेंशनभोगियों के लिए राहत का सबब बन सकते हैं।

Army Promotion Timeline: हर रैंक पर कितने साल में होता है प्रमोशन और कितनी बढ़ती है सैलरी – जानिए पूरा चार्ट
भारतीय सेना में प्रमोशन एक निर्धारित, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया है, जिसमें सेवा अवधि, ACR, और चयन बोर्ड का आकलन शामिल होता है। कमीशंड ऑफिसर्स से लेकर NCOs तक सभी को समयानुसार वेतनवृद्धि और भत्तों सहित प्रमोशन मिलता है, जो उनकी सेवा का सम्मान है।

पुलिसकर्मियों को Uniform, Kit और Risk Allowance कितना मिलता है? जानिए हर भत्ते की डिटेल
यह लेख पुलिसकर्मियों को मिलने वाले यूनिफॉर्म-Allowance, किट-Allowance, रिस्क-Allowance और अन्य भत्तों पर केंद्रित है। इसमें बताया गया है कि ये भत्ते किस प्रकार से पुलिसकर्मियों के जीवन को सुरक्षित और सुगम बनाते हैं।

Final Movement TA के लिए कौन से डॉक्युमेंट जरूरी हैं? जानिए पूरी लिस्ट और क्लेम का तरीका
Final TA क्लेम करना चाहते हैं? जानिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट लगाने होते हैं, किन बातों का रखना होता है ध्यान, और कैसे सुनिश्चित करें कि आपका क्लेम बिना किसी रुकावट के पास हो जाए – यह गाइड पढ़े बिना क्लेम न करें!

रिटायर्ड फौजी ध्यान दें! जानिए आपके लिए कौन-सा पेंशन प्लान है सबसे ज्यादा फायदेमंद
सेना से सेवा के बाद क्या है सबसे समझदारी भरा पेंशन विकल्प? OROP से लेकर LIC तक – इस गाइड में जानिए वो प्लान जो बना सकता है आपका रिटायरमेंट गोल्डन!

पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, FMA 3000 और कम्यूटेशन बहाली 12 साल पर DOPT का अंतिम आदेश जारी
नई दिल्ली में आयोजित DOPT की बैठक में पेंशनभोगियों की विभिन्न मांगों पर विचार किया गया और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पेंशनधारकों के हेल्थ चेकअप, FMA में वृद्धि, और कम्यूटेशन बहाली 12 साल पर सहमति बनी। कुछ मांगों पर पुनर्विचार होगा।

HRA Calculator 2025: अब खुद से करें शहर के हिसाब से HRA की कैलकुशन – देखें
HRA (House Rent Allowance) की सही कैलकुलेशन करना 2025 के नए टैक्स नियमों में टैक्स बचत के लिए बेहद जरूरी है। मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों के हिसाब से HRA की छूट में अंतर आता है। इस लेख में बताया गया है कि आप अपनी Basic Salary, किराया और शहर के आधार पर HRA कैलकुलेट कर सकते हैं और टैक्स में कैसे बचत कर सकते हैं।

Old Pension News: पुरानी पेंशन योजना पर लोकसभा से आयी बड़ी खबर, बजट के पहले और बजट में वित्त मंत्री से ऐलान
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की उम्मीदें बजट से पहले और बाद में निराशा में बदल गईं। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार के पास इसे बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और विरोध उत्पन्न हुआ।

रिटायर्ड जवानों को मिलते हैं ये Allowances – जानिए किन-किन लाभों का उठा सकते हैं फायदा
सेवा के बाद भी राष्ट्र नहीं भूलता अपने वीरों को। इस लेख में जानें कि कैसे भारत सरकार रिटायर्ड सैनिकों को पेंशन, भत्ते और विशेष सुविधाएं देकर उन्हें सम्मानित करती है। चाहे हो विकलांगता पेंशन या शिक्षा भत्ता, या फिर OROP और UPS जैसी योजनाएं—हर लाभ उनके भविष्य को सुदृढ़ बनाता है। पढ़िए विस्तार से और जानिए क्या-क्या अधिकार हैं आपके पास।