7th Pay Commission 2024: 53% होगा महंगाई भत्ता? यहाँ देखें पूरी जानकारी

7th Pay Commission 2024: महंगाई भत्ता 53% हो सकता है! जानें संभावित वृद्धि, घोषणा की तारीख, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

rohit

Written by Rohit Kumar

Published on

7th Pay Commission 2024 : 53% होगा महंगाई भत्ता? यहाँ देखें पूरी जानकारी

7th Pay Commission 2024: सभी केंद्र कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है क्योंकि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी होने की काफी संभावना है। आप सभी यह भी जानते होंगे की वर्तमान समय में सभी कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है। जो आगे बढ़ने की संभावना है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

महंगाई भत्ता शून्य नहीं होगा

आप सभी को यह बता दे की कुछ महंगाई के विपरीत महंगाई भत्ता शून्य नही किया जाएगा। यह भत्ता चलता रहेगा। केवल यह ही नहीं बल्कि इसे लेकर कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आप यह भी जान लीजिए की जब पिछली बार जब महंगाई भत्ता शून्य किया गया था, उस समय आधार वर्ष में बदलाव हुआ था। लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

महंगाई भत्ते में वृद्धि की संभावना

विशेषज्ञों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है की महंगाई भत्ते में करीब 3% की वृद्धि हो सकती है, जिससे यह 53% तक पहुंच सकता है। केवल यह ही नहीं बल्कि यह वृद्धि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) के आंकड़ों पर आधारित होगी।

वर्तमान स्थिति और भविष्य के अनुमान

आप सभी यह जान लीजिए अप्रैल 2024 तक, AICPI-IW सूचकांक 138.94 अंक तक पहुंच गया था, जिससे महंगाई भत्ता 52.43% हो गया। मई और जून के आंकड़े अभी आना बाकी हैं। यदि यह रुझान जारी रहता है, तो महंगाई भत्ता 53% तक बढ़ सकता है।

सरकार की घोषणा कब होगी?

वैसे इस बारे में अभी तक सरकार के द्वारा इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नई की गई है। लेकिन जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है की यह घोषणा सितंबर या अक्तूबर में की जाएगी। कारण यह है कि जून के अंत तक सभी आंकड़े उपलब्ध होंगे। फिर इसके बाद श्रम ब्यूरो संबंधित फाइल को वित्त मंत्रालय भेज जाएगा और फिर कैबिनेट के द्वारा इसको मंजूरी दी जाएगी।

लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

आप सभी को यह बता दे की यह वृद्धि जुलाई 2024 से लागू होगी। जुलाई से घोषणा की तारीख तक के महीनों का भुगतान बकाया के रूप में किया जाएगा। इस प्रकार से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़े हुए महंगाई भत्ते के साथ-साथ पिछले महीनों का बकाया भी प्राप्त होगा।

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करना एक पॉजिटिव संकेत है। इसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बल्कि इसके साथ-साथ उन्हें महंगाई से निपटने में भी मदद प्राप्त होगी। लेकिन फिर भी अंतिम निर्णय सरकार के द्वारा लिया जाएगा।

लेकिन वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए बढ़ोतरी होने की संभावना काफी अधिक है। इसलिए किसी भी कर्मचारी को किसी भी खबर पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बल्कि सभी कर्मचारियों को सरकार के आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

eps 95 pension latest news
अब पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में लेख

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें