PF अकाउंट का बैलेंस चेक करना हुआ आसान, अब SMS से EPF Balance चेक करें

भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए कर्मचारियों को EPF (Employees’ Provident Fund) प्रदान किया जाता है। EPF से संबंधित सेवाओं को नागरिक, श्रम एवं

rohit

Written by Rohit Kumar

Published on

भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए कर्मचारियों को EPF (Employees’ Provident Fund) प्रदान किया जाता है। EPF से संबंधित सेवाओं को नागरिक, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बनाए गए Employees’ Provident Fund Organization (EPFO) द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। यदि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल का प्रयोग किए बिना ही EPF में जमा राशि की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं एवं SMS के माध्यम से EPF Balance चेक करना चाहते हैं। तो वह इस आर्टिकल में दी जाने वाली जानकारी से SMS से EPF Balance चेक कर सकते हैं।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
SMS से EPF Balance कैसे चेक करें
SMS से EPF Balance कैसे चेक करें

SMS से EPF Balance चेक करें

अक्तूबर 2015 से EPFO द्वारा कर्मचारियों को मोबाइल में SMS द्वारा जानकारी भेजने की सुविधा प्रदान की गई। यदि आप भी अपने EPF बैलेंस को SMS द्वारा चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सबसे पहले आप अपने EPF अकाउंट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 नंबर पर SMS भेजें।
  • SMS का फॉर्मेट (प्रारूप) इस प्रकार रखें- EPFOHO UAN ENG
  • EPFO द्वारा भारत की 10 भाषाओं में आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे SMS के अंत में ENG भेजने पर आपको जानकारी English में प्रदान की जाती है। आप जिस भाषा में SMS चाहते हैं उसके पहले तीन अक्षर लिखें।
  • इसके बाद आपको SMS में अंतिम PF योगदान एवं Balance EPF की जानकारी के साथ KYC की जानकारी भी प्रदान की जाती है। SMS से EPF Balance चेक करें

EPF Balance चेक करने के लिए भाषाएं

कर्मचारी सूची में दी गई भाषाओं के पहले तीन अक्षर SMS में भेज कर उस भाषा में ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

भाषा कोड
हिन्दी HIN
English ENG
गुजराती GUJ
बंगाली BAN
मराठी MAR
कन्नड KAN
पंजाबी PUN
तेलुगू TEL
तमिल TAM
मलयालम MAL

SMS करने से पूर्व जानकारी ध्यान रखें

  • नागरिक को केवल EPFO पंजीकृत मोबाइल नंबर से SMS करना चाहिए तब ही वह EPF balance की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • EPF की सुविधा प्राप्त करने वाले नए कर्मचारियों को ऑनलाइन जानकारी देखनी होती है।
  • यदि आपको SMS भेजने के बाद भी EPF से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं होती है तो इस स्थिति में आप अपने विभाग/कंपनी से संपर्क करें। एवं अपने PAN card एवं आधार नंबर को डिजिटली वेरीफाई करवाएं।

SMS से प्राप्त होने वाले लाभ

जब कर्मचारी SMS जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दी गई जानकारी प्राप्त होती है:

  • SMS से जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं होती है, नंबर EPFO पंजीकृत होना चाहिए।
  • वे नागरिक जिन्हें इंटरनेट की अधिक जानकारी नहीं रहती वे भी एस प्रक्रिया द्वारा आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • SMS से नागरिक को उसके विवरण KYC, UAN (Universal Account Number), उसके EPF अकाउंट में जमा की गई पिछली राशि एवं अकाउंट में जमा शेष राशि की जानकारी प्राप्त हो जाती है।
  • नागरिक 10 भाषाओं में यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनमें से कुछ क्षेत्रीय भाषाएं भी उपलब्ध हैं।
  • SMS द्वारा जानकारी प्राप्त करने में अधिक समय नहीं लगता है, यह एक प्रकार की त्वरित सुविधा है।

SMS के माध्यम से EPF Balance चेक संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

कोई भी कर्मचारी अपना UAN नंबर कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

कर्मचारी अपना UAN नंबर जिस विभाग या कंपनी में वह कार्य करता है वहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वे इसे वेतन पर्ची के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Universal Account Number (UAN) का रजिस्ट्रेशन करने के कितने समय बाद कर्मचारी SMS के माध्यम से EPF की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं?

कर्मचारी EPFO पोर्टल पर UAN का रजिस्ट्रेशन करने के 48 घंटे बाद से SMS के माध्यम से EPF की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

KYC के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होते हैं?

KYC के लिए पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट, DL), बैंक पासबुक आदि दस्तावेज अनिवार्य होते हैं।

UAN एवं KYC से संबंधित जानकारी जानने के लिए हेल्पलाइन क्या है?

UAN एवं KYC से संबंधित जानकारी जानने के लिए हेल्पलाइन 1800118005 है।

क्या कर्मचारी मिस्ड कॉल के माध्यम से भी EPF की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं?

हाँ, मिस्ड कॉल के माध्यम से EPF की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने पंजीकृत नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दे कर जानकारी देखें।

eps 95 pension latest news
अब पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में लेख

4 thoughts on “PF अकाउंट का बैलेंस चेक करना हुआ आसान, अब SMS से EPF Balance चेक करें”

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें