EPFO Big Update: PF खाते से पैसा निकालना हुआ आसान, 3 दिन में आपके खाते में आ जाएगा पैसा

EPFO Big Update: PF खाते से पैसा निकालना हुआ और आसान। ऑटो मोड सेटलमेंट सुविधा के तहत अब 3 दिन में पैसा आपके खाते में आ जाएगा।

rohit

Written by Rohit Kumar

Published on

EPFO Big Update: आप सभी को यह बता दे की अगर आप भी किसी ऐसे स्थान पर नौकरी करते है। जहां पर आपका PF काट रहा है और अगर आपको पैसों की आवश्यकता है, तो आप सभी के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब EPFO यानी के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा पैसे निकालने की प्रक्रिया को बहुत ही आसान बना दिया है।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

क्योंकि EPFO के द्वारा ऑटो मोड सेटलमेंट की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। जिसका लाभ 6 करोड़ से अधिक PF सदस्यों को प्रदान किया जाएगा। केवल यह ही नहीं बल्कि आप सभी को यह बता दे की इस नई सुविधा के तहत अब पैसा मात्र 3 दिनों में आपके बैंक खाते में आ जाएगा।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
EPFO Big Update: PF खाते से पैसा निकालना हुआ आसान, 3 दिन में आपके खाते में आ जाएगा पैसा

क्या है ऑटो मोड सेटलमेंट?

आप सभी को यह बता दे की ऑटो मोड सेटलमेंट एक प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत कर्मचारी किसी भी इमरजेंसी स्थिति में अपने PF अकाउंट से एडवांस राशि निकालने में सक्षम होता है। लेकिन आप सभी को यह भी जान लेना आवश्यक है की EPFO केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही कर्मचारी को एडवांस निकालने की सुविधा प्रदान करता है।

इसके अंतर्गत कई परिस्थितियां हो सकती है जैसे की – गंभीर बीमारी का इलाज, बच्चों की शिक्षा, शादी आदि। इस प्रकार की परिस्थितियों में ही कर्मचारी अपने PF अकाउंट से एडवांस पैसे निकालने में सक्षम होगी।

पहले से आसान हुई प्रक्रिया

आप सभी को यह बता दे की ऑटो मोड सेटलमेंट की प्रक्रिया अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी। लेकिन जब इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। उस समय कर्मचारी पैसे केवल बीमारी की स्थिति में ही निकाल सकते थे। लेकिन वर्तमान समय इसकी सुविधा को बढ़ा दिया गया है। अब बीमारी के साथ-साथ शिक्षा, शादी और घर खरीदने आदि जैसी चीजों के लिए भी एडवांस पैसा निकाल सकते है।

कितनी राशि निकाली जा सकती है?

अगर आप भी एक PF अकाउंट होल्डर है। तो आपको बता दे की PF खाते से एडवांस धनराशि निकालने की सीमा को भी बढ़ा दिया गया है। पहले तो यह सीमा केवल 50 हजार रुपए थी। लेकिन इस सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है। एडवांस पैसा निकालने का कार्य ऑटो सेटलमेंट मोड कंप्यूटर के माध्यम किया जाएगा। आप यह भी जान लीजिए की ऐसा करने के लिए किसी भी परमिशन की आवश्यकता नहीं होती है।

पैसा आपके खाते में कैसे आएगा?

आप सभी को यह बता दे की अगर आप भी एडवांस पैसा निकालना चाहते है। तो इसके लिए कुछ दस्तावेज जमा करवाने होंगे। जिनमें KYC, दावा पात्रता, और बैंक खाता विवरण शामिल हैं। वही आपको यह भी बता दे की ऐसा करने के बाद आपके अकाउंट में 3 दिनों के भीतर पैसा पहुंच जाएगा।

अग्रिम राशि निकालने की प्रक्रिया

अगर आप भी अग्रिम धनराशि निकालना चाहते है। तो इसके लिए हमने कुछ स्टेप्स दिए है। जिनको फॉलो करने पर आप भी एडवांस धनराशि निकालने की प्रक्रिया जान पाएंगे। इसलिए दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े एवं फॉलो करें।

  • सबसे पहले, आपको EPFO पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके लिए आपको UAN और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
  • इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। फिर आपको ऑनलाइन सेवाएं के सेक्शन में जाकर दिए गए क्लेम के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको अपने बैंक खाते को वेरीफाई करना होगा। अग्रिम राशि इसी बैंक खाते में आएगी। अब आपको अपने बैंक खाते की चेक या पासबुक की कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद आपको एडवांस धनराशि निकालने का कारण बताना होगा। अब आपको कुछ अन्य प्रक्रिया को भी पूर्ण करना होगा। इसके बाद 3 से 4 दिन के भीतर आपके बैंक अकाउंट में पैसा भेज दिया जाएगा।
eps 95 pension latest news
अब पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में लेख

Leave a Comment

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें