OROP की अगली किस्त का इंतजार खत्म! जानिए किस तारीख को आएगा आपके खाते में पैसा

OROP-3 पेंशन संशोधन 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हो चुका है, जिससे 30 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय सेना के सभी रैंकों के लिए औसतन पेंशन दरों के आधार पर न्यायपूर्ण ढंग से लागू किया गया है।

rohit

Written by Rohit Kumar

Published on

OROP की अगली किस्त का इंतजार खत्म! जानिए किस तारीख को आएगा आपके खाते में पैसा
OROP Pension

बहुत से पूर्व सैनिक काफी समय से वन रैंक वन पेंशन (OROP) का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतज़ार खत्म हो गया है. देश के लाखों रिटायर्ड फौजियों को OROP मिलने की घोषणा हो गई है, जिससे उनके परिवार वाले बहुत खुश हैं। सरकार का कहना है की इस पेंशन में बदलाव 1 जुलाई 2024 से लागू हो चुका है। इस फैसले से लगभग 30 लाख से ज़्यादा रिटायर्ड सैनिक और उनके परिवार को फायदा होगा। इस फैसले से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वह अपनी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे.

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

संशोधित भुगतान की स्थिति

इस पेंशन के तहत नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई हैं। सरकार ने इसका भुगतान भी शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि जितने भी लोग इस पेंशन के लिए योग्य हैं, उन्हें जुलाई 2024 से नई दरों के हिसाब से पेंशन मिलेगी। यह काम रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने मिलकर किया है, ताकि सब कुछ ठीक से और समय पर हो।

हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

संशोधित पेंशन की गणना ऐसे होगी

इस बार OROP-3 में पेंशन का हिसाब लगाने का नया तरीका अपनाया गया है। जो सैनिक 2023 में रिटायर हुए हैं, उनकी सबसे कम और सबसे ज़्यादा पेंशन को जोड़ा गया और फिर उसका बीच का नंबर निकाला गया। इसी नंबर के हिसाब से सबकी पेंशन तय होगी।

यह तरीका इसलिए अच्छा माना जा रहा है क्योंकि यह सभी सैनिकों की रैंक (पद) और उन्होंने कितने साल नौकरी की, इन दोनों बातों को ध्यान में रखता है। इससे यह पक्का होता है कि जिन भी पेंशन पाने वाले सैनिकों को पेंशन मिलनी चाहिए, उन्हें उनकी नौकरी के हिसाब से सही पैसे मिलें। यह तरीका पहले से ज़्यादा साफ़ और सही माना जा रहा है।

OROP-3 के लिए पात्रता

  • इस पेंशन का लाभ उन सभी को मिलेगा जो 1 जुलाई 2024 से पहले रिटायर हो चुके हैं या जिनकी सर्विस पूरी हो चुकी है या जिनकी मौत हो चुकी है।
  • इसके अलावा 1 जुलाई 2024 से पहले के सभी पुराने पेंशन पाने वाले और उनके परिवारों को OROP-3 का लाभ मिलेगा।

OROP-3 का लाभ इन्हे नहीं मिलेगा

अगर आपने 1 जुलाई 2014 के बाद अपनी मर्ज़ी से नौकरी छोड़ी है, तो आपको OROP-3 के तहत बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिलेगी। यह नियम पहले से ही ऐसा ही है, ताकि नियम में बदलाव न हो.

पेंशन की नई लिस्ट जारी

OROP-3 पेंशन की नई लिस्ट जारी हो गई है, यानी कि पेंशन की दरों में बदलाव किया गया है। पेंशन से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएं. वहाँ पर अलग-अलग रैंक और कितने साल आपने नौकरी की है, उसके हिसाब से पेंशन की दरें दी गई हैं। उस लिस्ट को देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि अब आपको कितनी पेंशन मिलेगी।

हमारे Whatsaap चैनल से जुड़ें